बोकारो, अप्रैल 18 -- 1984 में सेक्टर 9 स्थित रामडीह मोड़ व्यावसायिक संघ का गठन हुआ था। यहां 200 से अधिक दुकानें हैं। आज तक इस बाजार के दुकानदारों एवं यहां पहुंचने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो रही हैं। इस बाजार में सड़कों की हालत जर्जर है। पानी की उपलब्धता नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। गर्मी के मौसम में यह परेशानी ओर भी बढ़ जाती है। बिजली की लचर व्यवस्था से यहां के दुकानदार परेशान हैं। समय पर बिजली की गैरमौजूदगी से परेशान दुकानदारों ने जनरेटर का सहारा ले रखा है। पार्किंग के अभाव में लोग जहां-तहां सड़क किनारे ही वाहनों को पार्क कर देते हैं। ऑनलाइन बाजार का दौर प्रारंभ होने से बाजार में खरीद-बिक्री भी घटती जा रही है। नाली के अभाव में बारिश के मौसम में जलजमाव एक बड़ी समस्या के रूप में खड़ी हो जाती है। आवागमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.