बोकारो, मई 12 -- बाबा नगर कॉलोनी चास नगर निगम के अंतर्गत आता है। निगम की अनदेखी के कारण क्षेत्र की जनता को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पेयजल की आपूर्ति नहीं होने कारण लोगों को पानी के लिए हर दिन संघर्ष करना पड़ता है। क्षेत्र में नालियों का भी निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में गंदा पानी सड़क किनारे बहता है। नाली का पानी कई बार विवाद का विषय बन जाता है। कई स्थानों पर बिजली का खंभा नहीं लगा है। कई स्थानों पर बिजली का खंभा तो लगा है, लेकिन तार नहीं पहुंच सकता है। इस क्षेत्र की कई सड़के कच्ची है। कई सड़के जर्जर हो चुकी है। निगम इस क्षेत्र के लोगों की मूलभूत आवश्यकता भरी पूरी करने में असमर्थ है। हिन्दुस्तान बोले बोकारो संवाद कार्यक्रम के दौरान चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 में रहने वाले लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.