प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 4 -- बेल्हा से अमेठी जाने के लिए रतनमई से लौलीपोख्ता खाम तक करोड़ों रुपये की लागत से सड़क बना दी गई लेकिन सड़क के बीच खड़े बिजली के पोल, ट्रासंफॉर्मर आदि छोड़ दिए गए हैं। काफी दिन बाद भी बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर हटाने की पहल तक नहीं शुरू हुई तो लोगों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की। मामला डीएम शिव सहाय अवस्थी के संज्ञान में आया तो उन्होंने पीडब्ल्यूडी, बिजली, नहर व वन विभाग के अफसरों के साथ मीटिंग में नाराजगी जताते हुए जल्द पोल, ट्रांसफॉर्मर और पेड़ों को सड़क से हटाने को कहा था। संबंधित विभाग के अफसरों ने डीएम को आश्वासन दे दिया था कि सड़क के बीच खड़े सभी बिजली के पोल आदि अवरोधक तुरंत हटा दिए जाएंगे। किन्तु इसके बाद भी पोल और ट्रांसफॉर्मर नहीं हटाए जा रहे हैं। इससे इस सड़क से जुड़े सैकड़ों गांव के लोग सड़क से गुजरने में मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.