प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- महाशिवरात्रि पर जिले के प्रमुख शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए अलग अलग रास्तों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बदहाल सड़कें बनेंगी। जिले के प्रमुख शिवालयों के पहुंच मार्ग फिलहाल तो ऊबड़-खाबड़ और खस्ताहाल हैं। इससे कांवर लेकर शिवालय की ओर से निकलने वाले कांवरियों के नंगे पैर में छाले पड़ सकते हैं। यही नहीं पर्व को लेकर अभी तक प्रमुख शिवालयों पर तैयारियां शुरू नही की गई है। जिससे धाम परिसर में भी अव्यवस्था का बोलबाला है। शिवालयों के परिसर में घासफूस और कूड़ा करकट बिखरा है। इसके अलावा कहीं पेयजल के लिए लगाए गए हैंडपंप खराब हैं तो कहीं नदी के घाट पर गंदगी की भरमार है। जबकि स्थानीय श्रद्धालु इन्हीं घाटों पर स्नान करने के बाद जल लेकर मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। इसी तरह जिले के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.