प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- 'सरकार हर घर जल योजना के तहत अरबों रुपए खर्च कर रही है, इसके पीछे मंशा यही है कि ग्रामीण इलाकों में पेयजल का संकट दूर किया जा सके। बावजूद इसके विकास खंड शिवगढ़ की ग्राम पंचायत जामताली के दर्जनभर राजस्व गांव के परिवारों की दिनचर्या शुद्ध पानी जुटाने से ही शुरू होती है। इन गांवों के लोग सुबह बिस्तर छोड़ते ही सबसे पहले बाल्टी और डिब्बा लेकर एक किमी दूर स्थित इंडिया मार्का हैंडपंप पर पानी के लिए कतार में खड़े हो जाते हैं। कोई साइकिल, कोई बाइक तो कोई सिर पर पानी का डिब्बा लिए घर की ओर से जाता दिख जाता है। कारण दर्जनभर राजस्व गांवों में बोरिंग कराने पर खारा पानी निकलता है जो किसी लिहाज से पीने लायक नहीं होता। ऐसा नहीं है कि खारे पानी से ग्रामीणों को निजात दिलाने का प्रयास नहीं किया गया लेकिन अब तक किए गए किसी प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.