प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 24 -- आसपुर देवसरा ब्लॉक के बेहटा गांव में जाने के लिए कहने को तो पक्की काली सड़क है। जबकि गांव के भीतर आवागमन के लिए कई खड़ंजे व चकमार्ग हैं। लेकिन काली सड़क से चकमार्ग तक सबकी हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि दूर से देखने पर तीनों में कोई अंतर नहीं मालूम पड़ता। गांववालों को आवागमन में बहुत परेशानी हो रही है। खड़ंजों की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलने वालों के पैर में ठोकर लग रही है। नाखून उखड़ जा रहे हैं। गांववाले दस साल से मरम्मत की मांग कर रहे हैं लेकिन न तो सड़क की मरम्मत की जा रही है और न ही खड़ंजों की। सार्वजनिक शौचालय और दिव्यांग शौचालय सिर्फ दिखावा साबित हो रहे हैं। वहां पानी की व्यवस्था नहीं है, ताला बंद रहता है। इससे लोगों को जरूरत पड़ने पर यह उनके काम नहीं आ पा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पानी आज तक ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.