प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- बेल्हा के अधिकतर परिवार खेती पर आश्रित हैं और उनकी जीविका का मुख्य साधन भी खेती है। बीते कुछ वर्षों में कृषि और उद्यान विभाग के अफसरों की सहायता से कुछ किसान केला, ड्रैगन फ्रूट की खेती करने लगे हैं लेकिन इनकी संख्या उंगलियों पर गिनी जा सकती है। इसके अलावा सदर विकास खंड के गोंड़े सहित दर्जनभर गांव के किसान आंवले की खेती से भी अपने परिवार की स्थित मजबूत कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त जिले के किसान मुख्य रूप से गेंहू और धान की खेती करते हैं, इसे यूं भी कहा जा सकता है कि जिले के 95 फीसदी किसान परम्परागत खेती ही कर रहे हैं। बेल्हा में धान की खेती का कुल रकबा 1.47 लाख हैक्टेयर है और धान की खेती करने वाले किसानों की संख्या 3.50 लाख से अधिक है। इसमें से महज 50 हजार किसान समृद्ध किसानों की श्रेणी में माने जाते हैं, शेष किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.