प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 24 -- शहर के सबसे पॉश इलाके में स्थित जजेज कॉलोनी के बगल और पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के सामने से पश्चिम को जाने वाली सड़क शुकुलपुर ही नहीं बल्कि पूरे ईश्वरनाथ शिक्षक नगर होते हुए सई नदी के पार से गुजरे गोंड़े सुखपाल नगर बाईपास में जाकर मिलती है। इसलिए इस सड़क का इस्तेमाल अंतू इलाके के भी दर्जनों गांव के लोग करते हैं। दिन ही नहीं बल्कि रातभर इस पर लोगों का आवागमन चलता रहता है। लेकिन यह सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि इस पर पैदल चलने में भी लोग लड़खड़ा जाते हैं और गिरकर चोटिल होते हैं। कहीं आरसीसी, कई उखड़े डामर और गिट्टियां तो कहीं मिट्टी और कीचड़ फैला रहता है। इस पर ही दिन रात पैदल, साइकिल, ई-रिक्शा, कार ही नहीं बल्कि स्कूली बसें और माल वाहक ट्रैक्टर, मैजिक लोडर आदि वाहन दौड़ते रहते हैं। इससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही ...