बुलंदशहर, मार्च 12 -- शहर की गलियों और सड़कों पर आवारा आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर दिन पर दिन कुत्तों की बढ़ती संख्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इसके साथ ही बंदरों के हमलों ने लोगों को आतांकित कर रखा है। बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर इनका शिकार लगातार हो रहे हैं। इसके अलावा कई इलाके बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बंदर न केवल घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन गए हैं। मौका पाते ही बंदरों का झुंड घरों में घुस जाता है, खाने-पीने की चीजें उठाकर ले जाते हैं। अब वे इस समस्या से निजात चाहते हैं। शहर में दिन-प्रतिदिन आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। पालिका के आंकड़ों में इस समय शहरभर में करीब एक हजार कुत्ते हैं। जो लोगों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। बच्चों से लेकर बुर्जुग तक, महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.