बुलंदशहर, मार्च 5 -- वार्ड-5 में शामिल रामा एन्क्लेव मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। सबसे बड़ी समस्या जल निकासी है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से कॉलोनी में जगह-जगह पानी भर जाता है। इस वजह से कॉलोनी में मच्छरों की भरमार है। इसकी वजह से मलेरिया जैसी बीमारी का खतरा बना रहता है। कॉलोनी में लगी हाईमास्क लाइट का भी लाभ नहीं मिल रहा है। कई-कई दिनों तक कॉलोनी में सफाई कर्मी नहीं आते। जिस वजह से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। कॉलोनी के लोगों ने इन समस्याओं के समाधान की मांग को बुलंद किया है। बुलंदशहर में भूड़ इलाके में रामा एन्क्लेव है। इस कॉलोनी की सात हजार के करीब आबादी होगी। जबकि यहां पर वोटरों की संख्या तीन हजार के आसपास है। कॉलोनी में प्रवेश करते ही सड़कों का हाल-बेहाल है। जहां-तहां से सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। इस वजह से दोपहिया वाहन चालक हा...