बुलंदशहर, जून 11 -- मानसरोवर कॉलोनी को शहर की पॉश कॉलोनी का दर्ज तो दे दिया गया, लेकिन यहां के बाशिंदे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहां चलने लिए सड़क नहीं, पानी की निकासी के लिए ढंग की नाली तक नहीं है। इसके अलावा पथ प्रकाश के लिए लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें भी खराब रहती हैं। जगह-जगह बनाई गई पुलिया भी टूटी पड़ी है। गंदगी के ढेर पॉश कॉलोनी को चिढ़ाते नजर आते हैं। दो हजार परिवार होने के बाद भी नगर पालिका की ओर से कोई सुविधा नहीं प्रदान की गई। स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत करने के बावजूद स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। शहर के मानसरोवर कॉलोनी में करीब दो हजार परिवार निवास करते हैं। कॉलोनी के बाहर बाजार भी है। जहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि मानसरोवर कॉलोनी को पॉश कॉलोनी का दर्जा प्राप्त है, तो सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.