बुलंदशहर, जून 13 -- स्याना रोड बाजार शहर के प्रमुख बाजारों में शामिल है। यहां सबसे बड़ी समस्या है जाम। आए दिन लगने वाले जाम से बाजार के व्यापारी पूरी तरह से परेशान है। बाजार में जाम का प्रमुख कारण सड़क का एक लेन होना है। यह बाजार कई मार्ग को जोड़ने का काम करता है। इसके अलावा अतिक्रमण भी जाम का मुख्य कारण है। रही सही कसर अस्थाई बस अड्डे ने पूरी कर दी। इसके अलावा बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव से भी दुकानदार परेशान है। दुकानदारों का कहना है कि जलभराव और जाम से निजात के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बुलंदशहर के व्यवस्तम स्याना रोड बाजार में करीब 500 दुकानें हैं। बाजार की सबसे प्रमुख समस्या जाम का लगना है। इसकी प्रमुख वजह सड़क के एक लेन होना। व्यापारियों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से...