बुलंदशहर, फरवरी 6 -- नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाला मोहल्ला सरायझाझन (गोकुल गंज,रामपुरा) आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बदहाली का दंश झेल रहा है। विकास के तमाम दावों और घोषणाओं के बावजूद मोहल्ले की जमीनी हकीकत बदली नहीं है। वर्षों से यहां के निवासी गंदगी, जलभराव, दुर्गंध, खुले नालों, आवारा पशुओं, बंदरों के आतंक और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मोहल्ले की स्थिति लंबे समय से जस की तस बनी हुई है। नगर पालिका के अधिकारी और जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देकर अपना दायित्व पूरा मान लेते हैं, जबकि समस्याएं दिन-ब-दिन विकराल रूप लेती जा रही हैं। सरायझाझन में न तो समुचित जल निकासी की व्यवस्था है और न ही नियमित सफाई। बरसात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.