बुलंदशहर, फरवरी 8 -- मुश्किल समय में मरीजों को मौत के मुंह से बचाने वाले एंबुलेंस संचालक और चालक इन दिनों जाम के झाम से बेहद परेशान हैं। उन्हें मिनटों का सफर तय करने में घंटों का समय लग रहा है। इससे मरीज और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिले में कई बार हुए भीषण हादसों में भी एंबुलेंस चालकों ने घायलों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एंबुलेंस चालाकों का कहना है कि एंबुलेंस आसानी से मरीजों के घर और अस्पताल तक पहुंच जाए कुछ ऐसा इंतजाम होना चाहिए। घर से जब कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाता है या घने कोहरे में कहीं बड़ा सड़क हादसा हो जाता है, तो आसपास मौजूद लोगों की जुबान पर सबसे पहले यही शब्द आते हैं, एंबुलेंस बुलाओ, जल्दी फोन करो। अक्सर देखा जाता है कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस बिना देर किए मौके पर पहुंच जाती है। मरीज को ऑक्स...