बुलंदशहर, फरवरी 10 -- उत्तर प्रदेश सरकार आज विधानसभा में अपना बजट पेश करने जा रही है। इस बजट से इस बार कुछ राहत मिलने को लेकर जिले के लोगों को काफी उम्मीदें है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज यूपी का बजट विधानसभा में पेश करेंगे। इस बजट में होने वाली घोषणाओं पर जिले के व्यापारियों के साथ-साथ महिलाओं की भी निगाह लगी है। अब देखना यह है कि इस आम बजट से जिले के लोगों की कितनी उम्मीदें पूरी होंगी। लोगों का मानना है कि यह बजट न केवल आर्थिक विकास की दिशा तय करेगा, बल्कि आमजन से जुड़ी कई समस्याओं को खत्म करेगा। आपके अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की टीम ने हर वर्ग के लोगों से संवाद किया तो सभी ने अपनी बात खुलकर रखी। आम बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं होता, बल्कि यह देश की आर्थिक दिशा, कर नीति और सामाजिक न्याय की सोच को भी दर्शाता है। टैक्स बार के दृ...