बुलंदशहर, फरवरी 15 -- शहर की सड़कें केवल वाहनों के लिए नहीं होतीं, बल्कि उन पैरों के लिए भी होती हैं, जो रोजगार, इलाज, पढ़ाई और जिंदगी की जरूरतों के लिए निकलते हैं। लेकिन जब पैदल चलने के लिए बनी जगह ही बाजार बन जाए, तो आम आदमी की मजबूरी सड़क पर उतरने की बन जाती है। शहर के कालाआम चौराह से लेकर भूड चौराहे तक यही तस्वीर सामने है, जहां फुटपाथों पर दुकानें सजी हैं, पार्किंग बनी है और पैदल यात्री खुद को सबसे असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोगों ने कई बार जिला-प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हो पाई है। शहर में कई इलाकों में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत आधारभूत सुविधाओं के विकास का दावा किया गया। इसी कड़ी में पूर्व में नगर पालिका द्वारा यहां दोनों ओर फुटपाथ बनाए गए थे, ताकि बाजार क्षेत्र में पैदल चलने वालों को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.