बुलंदशहर, जनवरी 12 -- जिले का डिबाई क्षेत्र इन दिनों कई समस्याओं से जूझ रहा है। यहां के लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क, जर्जर बिजली के तार और कुछ जगह गंदगी, यहां की मुख्य समस्याएं हैं। इसके अलावा डिबाई को जिला बनाने की मांग भी कई वर्षों से चली आ रही है, जो कि अभी तक पूरी नहीं हुई है। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार जिला-प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन उन शिकायतों का आज तक समाधान नही हो पाया है। यहां के स्थानीय लोगों ने जिला-प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से शीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग की है। एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया द्वारा डिबाई, अतरौली और गंगीरी को मिलाकर प्रदेश के 76 वां जिला कल्याण सिंह नगर बनाने की प्रस्ताव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.