बुलंदशहर, दिसम्बर 28 -- जिले में आधार कार्ड बनवाने और संशोधित कराने के लिए लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। केंद्रों पर कई सौ लोग आते हैं, लेकिन कुछ के ही आधार बन पा रहे हैं। हालात यह हैं कि डाकखाने में महिला-पुरुष व बच्चे सुबह- शाम लाइन लगाकर आधार कार्ड बनवाने के लिए इंतजार करते रहते हैं, फिर भी आधार कार्ड बनवाना मुश्किल हो गया है। डाकघर में एक दिन में करीब 450 से 500 लोग आधार कार्ड में संशोधन कराने पहुंचते हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 48 से 55 तक के ही लोगों का आधार कार्ड में संशोधन हो पाता है। युवाओं का कहना है हमें फॉर्म भरने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से कुछ बदलाव किए गए हैं। यह बदलाव नागरिकों की गोपनीयता एवं डेटा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.