बुलंदशहर, मार्च 26 -- बोले :: जर्जर सड़क पर हादसों का खतरा, अतिक्रमण के जाल से जीना मुहाल बुलंदशहर। बुलंदशहर नगर पालिका के वार्ड-17 में आने वाला भाईपुरा रोड की पहचान जर्जर सड़क और सड़क पर हुआ अतिक्रमण बन गया है। इस रोड पर करीब दो हजार से अधिक की आबादी निवास करती है। इस आबादी के लोगों का दर्द है कि पिछले काफी समय से ना तो उनकी सड़क की मरम्मत हो सकी है और ना ही उनकी सड़क को दोबारा से बनाया ही जा सका। ऐसे में उबड़-खाबड़ सड़क की वजह से आए दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका चेयरमैन और अधिकारियों से सड़क निर्माण कराने की मांग की है। अनपूशहर रोड के निकट स्थित इंदिरा कॉलोनी से निकलते ही भाईपुरा रोड आ जाता है। जब आप इस मार्ग पर प्रवेश करेंगे तो टूटी हुई सड़क और जर्जर पुलिया आपका स्वागत करेगी। मोहल्ले के लोगों का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.