बुलंदशहर, अक्टूबर 31 -- बुलंदशहर। शहर के सबसे पॉश इलाके में शुमार कई प्रमुख इलाके इन दिनों जर्जर तारों के मकड़जाल से जूझ रहे हैं। रिहायशी इलाके होने के साथ-साथ यहां बाजार भी है। यहां की मुख्य समस्या झूलते-लटकते बिजली के तार हैं। तारों के मकड़जाल की वजह से आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। कभी भी इन जर्जर तारों में स्पार्किंग होने लगती है। यहां होकर गुजरने वाले राहगीरों को खतरे का डर बना रहता है। ऐसे में यहां के लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से कई बार अवगत कराया गया। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो सका है। शहर के लोगों की मांग है कि शीघ्र इन समस्याओं से निजात दिलाई जाए। शहर में कई नामी वीआईपी कॉलोनी भी पॉश इलाकों में शामिल हैं। इन कॉलोनियों में बाजारों के साथ-साथ लोगों के आवास भी बने हुए हैं। अधिकांश कॉलोनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.