बुलंदशहर, जनवरी 9 -- जिले में महिलाओं को सुरक्षा देने और उनके खिलाफ अपराधों में कमी लाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है, लेकिन जिले में कई जगह अब भी महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। जिले में महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, मारपीट आदि अपराधों में खास कमी नहीं आई है। देहात क्षेत्र में महिलाओं के प्रति अपराध शहरी क्षेत्र की तुलना में ज्यादा है। पिछले कई महीनों में पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ आदि मामलों में अपराधियों पर कार्रवाई भी की है। उन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभी और कदम उठाने की जरूरत है। हर थाने में महिला डेस्क हैं। मिशन शक्ति के तहत तमाम तरह से प्रयास हो रहे हैं कि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाए लेकिन देखा जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता लाने के प्रयास अभी पर्याप्त नहीं हैं...