बुलंदशहर, जनवरी 20 -- शहर के पॉश इलाके में शुमार गंगानगर कॉलोनी इन दिनों कई समस्याओं से जूझ रही है। कहने को तो यह कॉलोनी वीआईपी कॉलोनी के नाम से भी जानी जाती है, लेकिन इस कॉलोनी के हालात इन दिनों ज्यादा खराब हैं। कॉलोनी की सड़कें जर्जर हालात में हैं। समय से कभी साफ-सफाई नही होती। बारिश के दिनों में तो यहां जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके साथ ही जगह-जगह गंदगी के ढेर, टूटी सड़कें, पीने के पानी की किल्लत की कमी ने इस मोहल्ले को नर्क बना दिया है। यहां के स्थानीय लोगों से जब हिन्दुस्तान की टीम ने बातचीत की तो लोगों ने अपनी समस्याओं को साझा किया। लोगों ने जिला-प्रशासन व नगर पालिका के अधिकारियों से शीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग की है। वीआईपी कही जाने वाली शहर की इस कॉलोनी की कुछ सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.