बुलंदशहर, फरवरी 14 -- आशा कार्यकत्रियां जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वह गर्भवती महिलाओं की देखभाल से लेकर जच्चा-बच्चा की निगरानी, बीमारों को इलाज दिलाने और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का कार्यान्वयन करती हैं। मिशन टीबी उन्मूलन, एड्स नियंत्रण, और तंबाकू नियंत्रण जैसे अभियानों में भी उनकी भूमिका अहम है। लेकिन, इन कार्यों के बावजूद उन्हें नियमित तनख्वाह नहीं मिलती। वह प्रत्येक केस के हिसाब से मानदेय पाती हैं, जो महंगाई के चलते अपर्याप्त महसूस होता है। आशाएं आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं और मानदेय में वृद्धि की मांग कर रही हैं। उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर हिन्दुस्तान के साथ अपनी समस्याओं का साझा किया। आशा कार्यकत्रियां ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.