बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- अस्पताल आम जनता के लिए उम्मीद और राहत का केंद्र होना चाहिए, लेकिन मौजूदा समय में यह अव्यवस्था और संसाधनों की कमी का शिकार है। डॉक्टरों और स्टाफ पर लगातार बढ़ते बोझ की वजह से मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा। सुबह से ही ओपीडी में लंबी कतारें लग जाती हैं और इमरजेंसी वार्ड में भी गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिलना मुश्किल हो गया है। मलेरिया और वायरल बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। बुखर के कहर के बीच जिला अस्पताल की क्षमता पूरी तरह जवाब देती नजर आ रही है। सिर्फ मरीज ही नहीं, बल्कि उनके परिजन भी परेशान दिखाई पड़ रहे हैं। इलाज के इंतजार में उन्हें घंटों खड़े रहना पड़ता है। बीमार लोगों की बीमारी और बढ़ती दिखाई देती है। बैठने की पर्याप्त जगह न होने से लोग बाहर जमीन पर बैठते दिखाई देते हैं। पीने के पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.