बिजनौर, जनवरी 12 -- अफजलगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत वाजिदपुर में हालात बद से बदतर हैं। ग्राम पंचायत के रास्तों पर कीचड़ पसरा हुआ है। टंकी की पाइप लाइन डालने को खोदे गए रास्ते क्षतिग्रस्त हालत में है। छह हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल तक मयस्सर नहीं है। ग्राम पंचायत में पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगाई गई। जो सोलर लाइट लगी हुई थी वह खराब हालत में है। नाले नालियों की स्थिति बेहद खराब हालत में है। ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग पर चलना तक दूभर है। ग्राम पंचायत के लोगों का कहना है कि अधिकारी एक बार ग्राम पंचायत का निरीक्षण करें और समस्याओं का निस्तारण कराए ताकि ग्रामीणों को ग्राम पंचायत में सुविधा मिल सकें। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में फॉगिंग होनी चाहिए। जल निकासी के उचित प्रबंध होने चाहिए।...