बिजनौर, मार्च 6 -- कालोनी में रह रहे लोग इस इंतजार में है कि कब कालोनी के दिन बहुरेंगे। वह दिन कब आएगा जब कालोनी सुविधाओं से लैस होगी। कहने को तो शहर के बीचोबीच कालोनी में रह रहे हैं लेकिन सामने समस्याओं का मकड़जाल है। मयूर विहार कालोनी के वाशिंदे एक नहीं कई समस्याओं से घिरे हैं। नगर पालिका में शामिल होने के बावजूद नगर पालिका का पानी कालोनी से दूर है। हालात ऐसे है कि अभी तक पाइप लाइन तक नहीं डाली गई। मयूर विहार कालोनी के लोग इस इंतजार में हैं जब कालोनी में सुविधाओं का बोलवाला होगा और जीवन आसान होगा। मयूर विहार कालोनी के लोग करीब 20 साल से कालोनी में रह रहे हैं। कालोनी नगर पालिका में शामिल हो गई लेकिन अभी तक कालोनी के नगर पालिका की सुविधाओं से वंचित रहने को मजबूर है। कालोनी में जहां सड़क अच्छी है तो वहीं कई समस्याएं दर्द दे रही है। खिलेन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.