बिजनौर, नवम्बर 15 -- नींदडू खास ग्राम पंचायत में समस्याओं के अंबार लगे हैं। यहां के लोग एक नहीं कई समस्याओं से घिरे हैं। यहां पेयजल आपूर्ति से लेकर रास्तों की हालत बदहाल है। गंदगी जगह-जगह फैली है और नालियों से कीचड़ बाहर आ रहा है। साफ सफाई की व्यवस्था बुरी स्थिति में है। पेयजल आपूर्ति को खोदी पाइपलाइन अभी तक नहीं बिछी है। इन तमाम समस्याओं के बावजूद लोगों को आस है कि जल्द ही यहां की स्थिति में सुधार होगा। जलनिकासी यहां पर बड़ी समस्या है। बारिश में तालाब जैसे हालात हो जाते हैं। मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। मच्छरों की संख्या पर नकेल कसने के लिए नियमित रूप से फॉगिंग नहीं होती है। ग्राम पंचायत नींदडू खास अल्हैपुर विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। इसमें सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी निवास करती है। इस पंचायत में सात हजार से अधिक मतदाताओं की संख्य...