बिजनौर, मार्च 19 -- 12 वर्ष से कॉलोनी में रह रहे लोग इस इंतजार में हैं कि कब इसमें सुविधाओं की बयार बहेगी। यहां रह रहे लोगों की समस्याओं की फेहरिस्त काफी लंबी है। समस्या आज से नहीं काफी समय से चली आ रही है। समस्याओं के मकड़जाल में फंसे वैष्णो विहार कॉलोनी के लोग सपना देख रहे हैं कि वह कौन सा दिन होगा जब समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और सुविधाओं का बोलवाला होगा। समस्याएं तो समय पर उठाई जाती हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती। हालात ऐसे हैं कि न तो सफाई कर्मचारी आते हैं और न ही घरों के कूड़े का उठान होता है। करीब 1200 की आबादी वाली वैष्णो विहार कॉलोनी के लोग एक नहीं कई समस्याओं के चक्रव्यूह में फंसे हैं। गांव को छोड़कर शहर में तो आकर बस गए, लेकिन शहर जैसी सुविधाओं से वंचित है। कालोनी में रह रहे लोगों को न तो शहर जैसी सुविधा मिली और न ही गांव जैसी। वैष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.