बिजनौर, दिसम्बर 1 -- जलीलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भगोड़ा के मजरा भोगपुर व पहाड़पुर खुर्द की आबादी करीब 8000 है। वर्तमान में वोटर की संख्या करीब 3000 है। यह ग्राम पंचायत ब्लॉक मुख्यालय से लगभग छह किलोमीटर दक्षिण दिशा में पड़ता है। ग्राम पंचायत को विकास के आधार पर पिछड़ा कहा जाता है। लिंक मार्ग से हटा होने के कारण प्रशासनिक अमला इन गांव की ओर कम ध्यान देता है। लोगों आरोप है कि यहां सड़कों और स्वच्छता की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़कें टूटी हुई हैं और नालियां कीचड़ से भरी हुई हैं। जिसके कारण सबसे ज्यादा आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी तो नियुक्त है। जो साफ सफाई भी की व्यवस्था को सही रूप में नहीं करते हैं। शिकायत करने के बाद भी उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई ब्लॉक प्रशासन द्वारा नहीं की जाती है। पहले भ...