बिजनौर, फरवरी 21 -- नहटौर नगर के विकास में गांगन के पुल से लेकर नूरपुर के चकमोड तक को मिलने वाला बाईपास अहम भूमिका निभाता है। दो दशक पहले बना बाईपास की वर्तमान स्थिति काफी जर्जर हो गई है। मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई है। जिसके कारण राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि यदि लोनिवि बाईपास मार्ग को सही करा दे तो नहटौर नगर के अंदर धामपुर मार्ग पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। महज डेढ़ किलोमीटर का यह बाईपास राहगीरों को बड़ी राहत देने के साथ-साथ उनकी समय बचत भी कराएगा। जर्जर बाईपास ठीक हो जाए तो लोगों को बड़ी राहत मिले। करीब दो दशक पहले नहटौर में धामपुर रोड के गांगन पुल के पास (वर्तमान मुस्लिम फंड गर्ल्स स्कूल) के बराबर से बाईपास चक मोड नूरपुर रोड पर निकाला गया था। इसको बनवाने में पूर्व वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.