बिजनौर, नवम्बर 2 -- मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तैमूरपुर दीपा का मौजा दीपावाला शहर से सटा होने के बावजूद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। एनएच-34 के किनारे होने पर भी यहां के लोग टूटी सड़कों, कूड़े के अंबार और जलभराव से परेशान हैं। यहां पर अधिकांश नालियां क्षतिग्रस्त हैं, जिनमें गंदगी के अंबार लगे हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई हैं। सफाई कर्मचारी महीने में एक-दो बार ही आते हैं। सरकारी दावों और योजनाओं के बावजूद यहां की स्थिति सुधारने की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ब्लाक मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत तैमूरपुर दीपा का मौजा दीपावाला अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। ग्राम पंचायत तैमूरपुर की आबादी करीब 12 हजार और मौजा रहीमपुर की आबादी करीब 1200 है। दीपावाला में करीब 600 मतदाता अपनी ग्राम पंचायत की सरकार चुनने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.