बिजनौर, फरवरी 3 -- कार्बेट टाइगर रिजर्व और राज्य की सीमा पर बसे ग्राम पंचायत चौहड़वाला के लोग सड़क, नाली नाले, पेयजल तथा जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। लोग जंगली जानवरों के साए में रहने को मजबूर हैं। एक ओर जहां गुलदार, बाघ और हाथी सहित अन्य जंगली जानवरों का खौफ है। वहीं दूसरी ओर यहां हर समय मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा ग्राम पंचायत में सोलर लाइट कम हैं और जलनिकासी भी समस्या है। सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं होने से लोग परेशान हैं। नियमित रूप से फॉगिंग होनी चाहिए ताकि मच्छरों से होने वाली बीमारियों से राहत मिल सके। लंबा अरसा बीतने के बावजूद जरूरत के मुताबिक सड़क तथा नाली-नालों का निर्माण नहीं किया गया। लोगों ने सड़क तथा पानी की निकासी के लिए नाली-नालों के निर्माण तथा शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग की है। ग्राम पंचायत हिद...