बिजनौर, फरवरी 4 -- विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत घनुवाला में विकास योजनाएं कागजों में आगे बढ़ती दिखती हैं, लेकिन जमीन पर हालात किसी बदहाल बस्ती जैसे हैं। ग्राम पंचायत में गंदगी, जलभराव, टूटी सड़कें और अधूरे सरकारी कार्य लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना रहे हैं। ग्राम पंचायत में सड़कें टूटी पड़ी हैं। अधिकांश नालियां क्षतिग्रस्त हैं, जिनमें गंदगी के अंबार लगे हैं। स्ट्रीटलाइट खराब पड़ी हैं। सफाई कर्मचारी महीने में एक-दो बार ही आते हैं। सरकारी दावों और योजनाओं के बावजूद यहां की स्थिति सुधारने की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक की ग्राम पंचायत घनुवाला में लगभग 1,300 की आबादी निवासी करती है और करीब 600 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर अपनी ग्राम पंचायत की सरकार चुनने में मदद करते हैं। ग्राम पंचायत घनुवाला म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.