बाराबंकी, फरवरी 11 -- शहर से लेकर तहसील और नगर निकाय क्षेत्रों तक सड़कों की बदहाली आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। जगह-जगह टूटी सड़कें, खुले गड्ढे और गड्ढा-युक्त मार्ग हादसों को दावत दे रहे हैं। हालात यह हैं कि कई इलाकों में सड़कें पहचान में ही नहीं आ रही हैं। सबसे गंभीर स्थिति उन सड़कों की है जहां नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे पैदल चलना तो मुश्किल हो ही गया है, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... बाराबंकी। नगर निकाय दरियाबाद क्षेत्र में स्थित इंटर कॉलेज के पास टूटा हुआ नाला स्थानीय लोगों और छात्रों के लिए बड़ी मुसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.