बाराबंकी, जनवरी 6 -- शहर में नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाली गई पाइपलाइन अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। वार्डों में कई स्थानों पर पाइपलाइन टूटने और लीकेज होने से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। सड़कों पर लगातार जलभराव बना हुआ है, वहीं गंदा और दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है, जिससे स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन से बहता पानी नालियों और सड़कों की गंदगी के संपर्क में आकर घरों तक सप्लाई हो रहा है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... बाराबंकी। नगर पालिका क्षेत्र के मकदूमपुर वार्ड स्थित एक स्कूल के ठीक सामने टूटी पड़ी पेयजल पाइपलाइन से स्थानीय लोग बुरी तरह त्रस्त हैं। पाइपलाइन से लगातार बह रहा पानी सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा कर रहा है, जिससे...