बाराबंकी, फरवरी 9 -- शहर, तहसील और नगर निकाय क्षेत्रों में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे आम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। पतंगबाजी के दौरान इस्तेमाल किया जा रहा यह खतरनाक मांझा अब जानलेवा साबित हो रहा है। आए दिन दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों के घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि सड़कों पर चलते समय अचानक गले, हाथ या चेहरे पर मांझा फंस जाता है, जिससे गंभीर चोटें आ रही हैं। कई मामलों में लोग लहूलुहान हो चुके हैं, वहीं कुछ घटनाओं में हालत गंभीर होने पर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ा है। लोगों का साफ कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो कोई बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रशासन की सख्ती और जन जागरूकता ही इस जानलेवा मांझे से आम जनता को सुरक...