बाराबंकी, जून 27 -- बाराबंकी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली व्यवस्था का कोई पुरसाहाल नहीं है। बिजली कटौती की समस्या से लोग पहले से परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ सड़क के किनारे तो कहीं घनी आबादी वाले मोहल्लों में खुले में रखे ट्रांसफार्मर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। अक्सर मवेशी इन ट्रांसफार्मरों की चपेट में जाते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है। ग्रामीण भी हमेशा परेशान रहते हैं कि कहीं घर के बच्चे खेलते हुए ट्रांसफार्मर के समीप न चले जाएं। विभाग के अधिकारी विभिन्न योजनाओं के तहत तारों को बदलने, उपकेन्द्रों को अपग्रेड करने का काम करा रहे हैं। जिसको लेकर घन्टो बिजली आपूर्ति भी बाधित रहती है। मगर खुले पड़े ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखवाना विभाग उचित नहीं समझ रहा है। ग्रामीणों में इसे लेकर आक्रोश है। बारिश के दिनों में भी बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.