बाराबंकी, फरवरी 19 -- जिले में अनाज, सब्जी और फलों की खेती करने वाले किसानों के सामने समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। मेहनत और लागत बढ़ने के बावजूद उन्हें उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि भंडारण, परिवहन, सिंचाई और बाजार की बेहतर सुविधा मिल जाए तो उनका व्यापार कई गुना बढ़ सकता है और आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। सब्जी और फल उत्पादक किसानों को सबसे अधिक दिक्कत कोल्ड स्टोरेज की कमी से हो रही है। समय पर उचित दाम न मिलने पर उन्हें मजबूरन औने-पौने दामों पर उपज बेचनी पड़ती है। कई बार फसल खराब होने से सीधा नुकसान उठाना पड़ता है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... बारांबकी। जिले में हालिया बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। गेहूं, सरसों, दलहन के साथ-साथ सब्जी और फल की फसल को भी भा...