बाराबंकी, जुलाई 13 -- बोले सब्जी किसानों को मिले बाजार तभी बढ़ेगी आय बरसात का मौसम जहां किसानों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आता है, वहीं सब्जी की खेती करने वाले किसानों के लिए यह अभिशाप से कम नहीं है। सब्जी किसान इन दिनों मौसम की मार से परेशान हैं। कभी बेमौसम बारिश तो कभी जलभराव से फसलें नष्ट हो जाती हैं, और जो बचती हैं, वह मंडियों तक पहुंचने से पहले ही खराब हो जाती हैं। सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों की मेहनत और संघर्ष का फल उन्हें आज भी उचित रूप में नहीं मिल पा रहा है। जिले के हजारों किसान सब्जी की खेती पर पूरी तरह आश्रित हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो इन्हें भंडारण की सुविधा मिलती है, न मंडी में सही दाम, और न ही वर्षा-बाढ़ या फसल नुकसान की भरपाई की जाती है। किसान बोले कि बाजार, ट्रांसपोर्ट, कोल्डचेन की सुविधा मिले तो सब्जी की खेती फायदे का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.