बाराबंकी, जनवरी 2 -- शहर, तहसील व आसपास के कस्बों में खुली शराब की लाइसेंसी दुकानें, बीयर शॉप, देशी शराब व भांग के ठेके अब आम लोगों के लिए गंभीर मुसीबत बनते जा रहे हैं। इन दुकानों के आसपास रहने वाले लोग रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ठेकों के पास सुबह से देर रात तक पियक्कड़ों की भीड़ लगी रहती है। शराब के नशे में लोग सड़क पर हंगामा करते हैं, गाली-गलौज होती है और कई बार आपसी झगड़े भी हो जाते हैं। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। ठेकों के आसपास सड़क पर खड़े होकर शराब पीने से राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है। कई स्थानों पर मुख्य रास्ते ही जाम जैसे हालात बन जाते हैं। शाम के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे बाजार जाने वाले लोगों को भय के माहौल से गुजरना पड़ता है। स्थ...