बाराबंकी, जनवरी 4 -- जिले की हैदरगढ़ तहसील के रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव न होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैदरगढ़ क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों लोग रोज़गार, इलाज, शिक्षा और व्यापार के सिलसिले में लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित अन्य महानगरों की यात्रा करते हैं, लेकिन ट्रेनों के ठहराव न होने के कारण यात्रियों को दूर-दराज़ के स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें हैदरगढ़ तहसील के रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती तो हैं, लेकिन ठहराव न मिलने से बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। मजबूरी में यात्रियों को बाराबंकी, रायबरेली या लखनऊ जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। इस समस्या को लेकर समाजसेवी संगठनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.