बांदा, मार्च 19 -- बांदा। नरैनी रोड पर समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धाश्रम का संचालन किया जाता है। वर्तमान में यहां 80 बुजुर्ग हैं। वृद्धाश्रम में चार बुजुर्ग ऐसे भी हैं जिनकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। बुजुर्गों की देखभाल और भोजन-नाश्ते आदि का प्रबंध करने के लिए शासन से बजट भी मिलता है लेकिन इसके बावजूद यहां रहने वाले बेसहारा बुजुर्गों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से बातचीत में बुजुर्गों ने बताया कि नाश्ता और भोजन भी समय पर नहीं मिलता। रुआंसे गले से बुजुर्गों ने कहा कि हम तो अपनों के ठुकराए हुए हैं, ऐसे में वृद्धाश्रम में जो भी सुविधाएं मिल रही हैं उसी में काम चलाना पड़ता हैं। जो कुछ दिक्कतें हैं भी तो हालात के आगे मजबूर होकर समझौता करना पड़ता है। घर में हमें सुबह से शाम तक ताने सुनते हुए घुट-घुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.