बहराइच, दिसम्बर 6 -- पिछले छह महीने की तुलना में वर्तमान समय में मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवाएं बेहतर हुई हैं। 24 घंटे ऑपरेशन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड आदि सेवाओं की बढ़ोतरी की गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों की बात करें तो मरीजों को आपातकालीन सेवा मुहैया कराने में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। सीएचसी पीएचसी से 90 फीसद गंभीर मरीजों को दर्द का इंजेक्शन लगाने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है, जिससे मेडिकल कॉलेज का आपातकालीन कक्ष ऐसे मरीजों से 24 घंटे भरा रहता है। इमरजेंसी मरीजों की आमद को देखते हुए 17 बेड और बढ़ाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी ओटी शुरू की गई है। इस सुविधा से उन घायलों की जिन्दगी बच रही है जिन्हें त्वरित सर्जरी की जरूरत होती है। मेडिकल कॉलेज के आंकड़े बताते हैं कि 24 घंटे में यहां औसतन 200 से 250 गंभीर मरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.