बलरामपुर, सितम्बर 7 -- बरसात का मौसम खत्म होते-होते संक्रामक रोग सिर उठाने लगते हैं। बारिश का पानी जगह-जगह इकट्ठा होने, ठीक से साफ सफाई न हो पाने और तापमान में उतार-चढ़ाव संक्रामक रोगों के फैलने की बड़ी वजह है। ऐसे में मच्छरों और मक्खियों से फैलने वाले डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसे रोग आसानी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लेते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बहराइच जिले के अस्पतालों में देखा जा रहा है। अस्पतालों में उल्टी-दस्त, वायरल बुखार के मरीजों की लाइन लगी हुई है। डेंगू व मलेरिया के लक्षण वाले भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। सरकारी आंकड़ों पर यदि गौर करें तो मेडिकल कॉलेज की ओपीडी लगभग 2000 की होती है। वहीं सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की लगभग 10 हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इसमें गंदगी व मच्छरजनित बीमारियों से पीड़ितों की संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.