बहराइच, दिसम्बर 7 -- शहर व कस्बों में अब भी बहुत सी प्रमुख सड़कें ऐसी हैं, जिन पर पैदल चलना, नंगे पांव कांटों पन चलने के समान है और रही-सही कसर इन सड़कों पर शोपीस बन चुकी एलईडी लाइटें पूरी कर देती हैं। विभिन्न धार्मिक स्थलों व गांवों कस्बों को जोड़ने वाली प्रमुख शहर के गोलवाघाट से नानपारा रोड, पुराना झिंगहा बस स्टैंड से पुल होते हुए मंदिर मोड़ तक, पानी टंकी चौराहे से जेल रोड पुलिस लाइन होते हुए गोंडा रोड, पानी टंकी चौराहा से हुजूरपुर रोड तक नदारद लाइटें नगर पालिका प्रशासन को मुंह चिढ़ाते दिखाई देती हैं। इसकी वजह से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। छिनैती की घटनाएं भी अंधकार की वजह से हो जाना आम बात है। बोले बहराइच मुहिम के तहत पड़ताल की गई तो बड़ी समस्या सामने आई। जिला प्रशासन से लोगों ने इस ओर आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की। शहर, कस्ब...