बहराइच, दिसम्बर 3 -- शहर और हाईवे पर जाम का झाम खत्म नहीं हो रहा। इसकी एक वजह सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के अलावा बेतहाशा ई रिक्शा का सैलाब एक बड़ी वजह बना हुआ है। तो वाहनों की बढ़ती समस्या भी एक वजह है। सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों में ड्यूटी पर निकलने वाले जाम से बचने को बाईपास की लंबी दूरी तय कर रहे हैं, तो शहर में आने वाले बाहरी लोगों को जाम की वजह से मेडिकल कालेज, कोर्ट, अन्य आवश्यक सरकारी दफ्तरों में जाने में बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ती है। सबसे ज्यादा जाम में महिलाएं प्रभावित होती हैं। हालात यह है कि जाम फंसने पर शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने पर यातायात ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों, होमगार्डो को जूझना पड़ता है। शहर में रविवार को छोड़ अन्य दिनों में सुबह जैसे ही बाजार खुलता है, राहगीरों की परेशानी बढ़ जाती है। दु...