बहराइच, अगस्त 20 -- नेपाल, उत्तराखंड व यूपी में भारी बारिश के चलते शारदा, गिरिजा व सरयू समेत तीनों बैराजों से भारी मात्रा में पानी निरंतर डिस्चार्ज हो रहा है। बैराजों से छोड़े गए पानी से जिले की दो तहसीलों मिहीपुरवा और महसी के कई गांव बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों के सामने दुश्वारियां हैं। प्रशासन का दावा है कि प्रभावित गांवों में प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम हैं। बाढ़ चौकियों पर लंगर चल रहा है। राजस्व अधिकारी कर्मचारी पल-पल की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। वहीं बाढ़ पीड़ितों की मानें तो गांव तक राहत सामग्री उपलब्क कराने कोई नहीं पहुंच रहा है। बैराजों से निरंतर पानी के डिस्चार्ज से महसी तहसील के 17 गांवों में पांच दिनों से बाढ़ की त्रासदी बरकरार है। महसी तहसील के मास्टर पुरवा, मुनेसर पुरवा, बसावन बेली, कटेला पुरवा, जानकी नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.