बस्ती, फरवरी 17 -- Basti News : फसल गन्ना वर्तमान में सिरदर्द बन रही है। बस्ती जिले के मुंडेरवा, रुधौली, वाल्टरगंज, बनकटी और बभनान क्षेत्र में खेतों में लहलहाती गन्ने की फसल की मिठास अब किसानों को कड़वेपन का अहसास करा रही है। गन्ना बेचने के लिए समय से पर्ची न मिलना, छिलाई के लिए मजदूरों की कमी, महंगी परिवहन व्यवस्था और कांटा तौल केंद्रों पर घटतौली और मनमानी किसानों की दिक्कतें बढ़ा रही है। जिले में समितियों की निष्क्रियता और गन्ने के बीज का वक्त पर न मिलना भी दर्द दे रहा है। 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में गन्ना किसानों ने अपना दर्द साझा किया। Basti News :बस्ती जिले की पहचान गन्ने की फसल थी। यहां के किसानों की खुशहाली का राज गन्ना ही था। जिले के 69 हजार किसान आज भी गन्ने की खेती करते हैं। गन्ने का रकबा लगभग 83 हजार हेक्टेयर (बस्ती-संतकबीरनगर) ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.