बस्ती, मई 16 -- Basti News : दुबौलिया क्षेत्र के सैकड़ों किसान ऐसे हैं, जिन्हें हर रोज खतरों का सामना करना पड़ता है। खेती के लिए जान जोखिम में डालकर वे सरयू की धारा को पार कर नदी के दूसरी तरफ जाते हैं। इसके बाद भी इन किसानों की दो जून की रोटी का इंतजाम नहीं हो पाता है। सरकार की ओर से भी मदद नहीं मिलने से इनकी आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। कभी बड़े किसान समझे जाने वाले लोग आज परिवार चलाने के लिए मजदूरी करने पर मजबूर हैं। कारण यह है कि इनकी जमीन या तो नदी में समा गई है, या नदी के उस पार चली गई है। अपनी पुश्तैनी जमीन से लगाव के कारण ये लोग इसे छोड़ भी नहीं पा रहे हैं। जिन लोगों की जमीन नदी के उस पार है, वे हर रोज नाव व डोंगी की मदद से सरयू की जल धारा को पार कर नदी के पार जाते हैं। विपरीत मौसम में खेतों में पूरा दिन गुजारने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.