बलिया, मार्च 19 -- एनएच-31 से सटे वार्ड नम्बर पांच का हिस्सा मिश्र नेवरी। कहने को तो यह नगरपालिका क्षेत्र में है लेकिन यहां की सुविधाएं 'सिस्टम को मुंह चिढ़ा रही हैं। जलनिकासी की कोई सुविधा नहीं है। इस कारण बरसात के दिनों में लोग बांस का पुल बनाकर आवाजाही करते हैं। बिजली के कनेक्शन तो हैं लेकिन बांस के खम्भों के सहारे तार दौड़ रहे हैं। पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन का अता-पता नहीं है। रास्ते ऐसे कि गंभीर मरीज को ले जाने के लिए एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच सकती। चारपाई पर लेटाकर मरीज को सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। मिश्र नेवरी स्थित एक अहाते में 'हिन्दुस्तान से कालोनी के लोगों ने बातचीत शुरू की तो शिकायतों की फेहरिस्त लम्बी होती चली गयी। विद्याशंकर मिश्र ने बताया कि चार दशक से भी अधिक समय पहले नगरपालिका के सीमा विस्तार में इस मुहल्ले को शामिल किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.